गिरिडीह : मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मुहर्रम पर्व शांति, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा के साथ मनाने को लेकर शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचंबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
उपद्रवियों व अफवाह फैलानेवालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी
डीसी ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण के साथ-साथ अन्य आवश्यक तैयारियां जायजा लिया. पर्व को लेकर जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर तथा थाना स्तर पर शांति समिति के सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर डीसी-एसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए.
जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। रूट मार्ग का ड्रोन, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने कहा-शांति और भाईचारा जिले की पहचान
मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों के सामूहिक भागीदारी से पर्व में शांति-व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। शांति और भाईचारा जिले की पहचान है। पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और एक-दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार में सभी लोग खुशियों का माहौल बनाएं रखें। त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। ड्रोन, सीसीटीवी, डिजिटल मीडिया के साथ-साथ सादे लिबास में भी प्रशासन निगरानी कर रहा है। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकालने की अपील की
वहीं मौके पर उपस्थित सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विस्पुते ने सभी से सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त प्रयास से विशेष एहतियात एवं निगरानी बरती जा रही है।
उन्होंने शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं पूरे जिलेवासियों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। उपद्रवी एवं असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की टीम पूरी सख्ती बरतेगी।
SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







