20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaटीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम: गुमला के 152 मरीजों को...

टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम: गुमला के 152 मरीजों को हिंडालको सीएसआर से पोषण किट का वितरण

गुमला, 25 जुलाई: टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 को साकार करने की दिशा में गुमला जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में गुमला प्रखंड के 152 क्षयरोगियों को हिंडालको के सीएसआर फंड के माध्यम से पोषण किट उपलब्ध कराई गई।

जिला यक्ष्मा कार्यालय परिसर में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में हिंडालको, जिला यक्ष्मा विभाग और प्रशासन के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. गणेश राम, हिंडालको हेड नीरज कुमार, सीएसआर प्रमुख स्वाति उपाध्याय, माइंस हेड परवीन भालेकर, लीडर हेड अनिल पाठक एवं पीपीएम समन्वयक हरिशंकर मिश्रा मौजूद थे।

इस अवसर पर हिंडालको सीएसआर हेड नीरज कुमार ने कहा, “स्वस्थ समाज का निर्माण निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की साझेदारी से ही संभव है। टीबी मरीजों को सिर्फ दवाएं नहीं, बल्कि संतुलित और पौष्टिक आहार भी चाहिए। हमारी कंपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को हमेशा प्राथमिकता देती है।”

डॉ. गणेश राम ने टीबी को एक “पूरी तरह से ठीक होने योग्य बीमारी” बताते हुए कहा कि “यदि इलाज के साथ पोषण भी मिले, तो इलाज की प्रक्रिया और तेज़ हो जाती है। उपायुक्त के मार्गदर्शन और हिंडालको के सहयोग से हम टीबी उन्मूलन की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं।”

पोषण किट मिलने पर मरीजों के चेहरे पर संतोष और उत्साह साफ झलक रहा था। एक मरीज ने कहा, “दवा तो मिलती थी, लेकिन भोजन की चिंता बनी रहती थी। अब इस किट से बहुत राहत मिलेगी। हम जिला प्रशासन और हिंडालको के आभारी हैं।”

उल्लेखनीय है कि पोषण किट में रोजमर्रा की उपयोगी पोषक सामग्री शामिल है, जिससे मरीजों को शारीरिक रूप से मज़बूती मिले और वे उपचार के साथ जल्दी स्वस्थ हो सकें।

यह पहल गुमला को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में न केवल एक सहायक कदम है, बल्कि निजी क्षेत्र की सामाजिक भागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading