36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में विशेष वाहन परमिट शिविर का आयोजन, मौके पर हाथों-हाथ परमिट...

गुमला में विशेष वाहन परमिट शिविर का आयोजन, मौके पर हाथों-हाथ परमिट निर्गत

गुमला :- गुमला जिला में आज शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं उनकी उपस्थिति में गुमला जिले में विशेष वाहन परमिट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण रांची के सचिव हरिवंश पंडित द्वारा कुल 6 तीनपहिया वाहन चालकों को हाथों-हाथ परमिट निर्गत किया गया।
मौके पर सचिव हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, मोटर यान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह एवं प्रदीप तिर्की उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा सभी व्यावसायिक वाहन स्वामियों से अपील की गई कि वे जल्द से जल्द अपने वाहन का वैध परमिट प्राप्त कर ही वाहन का परिचालन सुनिश्चित करें। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रांची जिले से परमिट बनवाने में होने वाली कठिनाइयों से व्यवसायिक वाहन चालकों को राहत देना तथा गृह जिला गुमला से ही परमिट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
सचिव  ने जानकारी दी कि बिना वैध परमिट के वाहन संचालन पर मोटर वाहन अधिनियम की संगत धाराओं के तहत ₹10,000 या उससे अधिक तक का अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकता है। उन्होंने परमिट आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दीl ऑनलाइन आवेदन में वाहन संख्या एवं चेसिस नंबर दर्ज कर ₹150 का आवेदन शुल्क जमा करना होता है।
इसके बाद नवीन परमिट शुल्क—डीजल/पेट्रोल ऑटो के लिए ₹3000 तथा सवारी वाहन/बोलरो/पिकअप/मालवाहन के लिए ₹9,000—ऑनलाइन भुगतान किया जाता है।

विलंब शुल्क (जुर्माना) का विवरण:

1. नए पंजीकरण की तिथि से 1 से 30 दिन के भीतर आवेदन  ₹300
2. 31 से 60 दिन तक: ₹1,000
3. 61 से 90 दिन तक: ₹3,000
4. 91 दिन से अधिक: ₹3,000 + ₹500 प्रति माह (अधिकतम ₹10,000 तक)

परमिट आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

1. अद्यतन बीमा प्रमाणपत्र
2. अद्यतन रोड टैक्स रसीद
3. वाहन की फिटनेस प्रमाणपत्र
4. प्रदूषण प्रमाणपत्र
5. रेडियम स्टीकर प्रमाणपत्र
6. ऑटो को छोड़कर अन्य सभी वाहनों हेतु स्पीड गवर्नर प्रमाणपत्र
7. वाहन का पंजीयन प्रमाणपत्र
सभी दस्तावेज़ों की ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संबंधित प्रमाणपत्र परिवहन कार्यालय में जमा करने होंगे।
शिविर के माध्यम से गुमला जिले के व्यवसायिक वाहन स्वामियों को स्थानीय स्तर पर परमिट सुविधा सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे समय, धन व प्रयास की बचत होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading