23.5 C
Ranchi
Wednesday, July 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व कृषि...

गिरिडीह डीसी ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व कृषि विभाग को आवश्यक निर्देश दिया,खेत में उतर कर स्वयं रोपनी कार्यों का जायजा भी लिया

गिरिडीह : गिरिडीह जिले की जीतपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर ग्राम में उपायुक्त राम निवास यादव ने शनिवार को मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया। साथ ही बीज की उपलब्धता और गुणवत्ता की जानकारी ली।
किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं कृषि विभाग को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा डीसी ने धान रोपनी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान धान की रोपाई के लिए आवश्यक बीज और अन्य सामग्री किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उपायुक्त ने धान रोपनी एवं बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली तथा पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि, किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है।
उन्होंने बीज विक्रेताओं पर सतत निगरानी रखते हुए बीज की कालाबाजारी या अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा पानी टंकी की स्थिति और डीप बोरिंग को सुचारू रूप संचालित करने के निर्देश दिए। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि मैनेजर, कृषि विज्ञान केंद्र, उपनिदेशक आत्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading