20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय में मूक कार्यशाला का तीसरा दिन संपन्न, प्रतिभागियों ने...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में मूक कार्यशाला का तीसरा दिन संपन्न, प्रतिभागियों ने सीखी डिजिटल शिक्षण की तकनीकें

हजारीबाग | 28 जुलाई 2025 — विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पीएम-उषा मेरु कार्यक्रम के तहत आयोजित “मूक: डिजाइन और डेवलपमेंट” विषयक कार्यशाला ने सोमवार को अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण संसाधन विकसित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं अकादमिक कौशल से लैस करना है।

यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा की पहल पर आयोजित की गई है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि एनसीईआरटी, नई दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह ने पहले तीन दिनों में प्रतिभागियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की रचना, मॉड्यूल डिजाइनिंग, शिक्षण उद्देश्यों का समावेश तथा वीडियो निर्माण एवं संपादन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जानकारी दी।

डॉ. इंद्रजीत ने कहा, “प्रतिभागियों ने वीडियो निर्माण की पूरी प्रक्रिया — स्क्रिप्टिंग, रिकॉर्डिंग और संपादन — को व्यावहारिक रूप में सीखा, जो मूक (MOOC) जैसे ऑनलाइन शिक्षण माध्यमों के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

अगले चरण में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन पर होगा जोर

कार्यशाला के आगामी तीन दिनों में हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रो. मधुसूदन जे.वी. तथा इग्नू (नई दिल्ली) के अजीत कुमार सिंह प्रशिक्षकों की भूमिका निभाएंगे। ये विशेषज्ञ प्रतिभागियों को न केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट अपलोडिंग की विधि बताएंगे बल्कि डिजिटल टूल्स की समझ और उपयोग की दिशा में भी उन्हें मार्गदर्शन देंगे।

डॉ. इंद्रजीत ने यह भी बताया कि अंतिम तीन दिनों में पिछले सत्रों में तैयार की गई सामग्री को लाइव क्लासरूम से डिजिटल लर्निंग स्पेस में तब्दील करने की तकनीकी बारीकियों पर फोकस किया जाएगा।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading