20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला प्रशासन एवं श्रम विभाग की तत्पर कार्रवाई से लापता मजदूर सकुशल...

जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग की तत्पर कार्रवाई से लापता मजदूर सकुशल घर पहुँचा

गुमला : गुमला जिला अन्तर्गत घिघरा प्रखण्ड- घाघरा प्रखण्ड के गुनिया ग्राम निवासी चंदरू उराँव द्वारा उपायुक्त गुमला को आवेदन देकर सूचित किया गया था की उनका पुत्र, जितवाहन उराँव, मजदूरी करने के लिए केरल राज्य के कालीकट गया हुआ था और वह वहाँ एकाएक रहस्यमय ठंग से लापता हो गया हैं।

जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गुमला उपायुक्त ने जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग, को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्हें उक्त संबंध में अभिलंब कार्रवाई करते हुए, संबंधित प्राधिकरणों से संपर्क स्थापित कर संयुक्त प्रयासों से लापता जितवाहन उराँव का पता लगाया गया और उन्हें सकुशल घर वापस लाया गया।

दिनांक 31 जुलाई 2025 को जितवाहन उराँव अपने घर लौट आया,आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को चंदरू उराँव अपने पुत्र के साथ श्रम विभाग, गुमला कार्यालय में उपस्थित हुए और अपने पुत्र की सकुशल घर वापसी की लिखित सूचना भी कार्यालय को प्रदान की।

जिला प्रशासन द्वारा समय पर की गई पहल से एक परिवार पुनः एकजुट हुआ, जिसके लिए परिजनों ने प्रशासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading