32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeNationalछत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो धर्म बहनों की गिरफ्तारी के विरोध में...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो धर्म बहनों की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमिटी,रांची ने शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला

दक्षिणपंथी ताकतों की नीयत हमेशा से ईसाई धर्मावलंबियों को परेशान करना रहा है : मंत्री

रांची : ऑल चर्चेज कमिटी, रांची के द्वारा छत्तीसगढ़ में दो धर्म बहनों के साथ घटित घटना के विरोध में रविवार को शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुई.
उन्होंने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ईसाई धर्मावलंबी हमेशा से ही गांव-घर में अपनी सेवा देते आए हैं. इनका सामाजिक कल्याण में विश्वास, इनके सेवा भाव को दर्शाता है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीते दिनों जिस तरह से दो धर्म बहनों को सुनियोजित साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिस तरह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, वो कहीं से क्षम्य नहीं है.
बताया गया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस इस पूरे मामले में मूकदर्शक की भूमिका में नजर आई. इस घटना की जांच में दोनों ही धर्म बहनें निर्दोष पाई गई. उन्हें रिहा भी कर दिया गया है.

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading