24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में पीएम-उषा मेरु के तकनीकी पक्ष पर सत्र आयोजित

विभावि में पीएम-उषा मेरु के तकनीकी पक्ष पर सत्र आयोजित

आईआईटी-आईएसएम के द्वारा विकसित तकनीक का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय को पीएम उषा के अंतर्गत प्राप्त भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मेरु को लागू करने की दिशा में बुधवार को इसके तकनीकी पक्ष पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के पहल पर मेरु के तहत अध्ययन और शोध में उपयोग में लाए जाने वाले तकनीकी पक्ष से विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग के शिक्षकों को परिचित कराया गया।

कुलपति ने बताया कि शिक्षकों के विषय ज्ञान के साथ भारत सरकार के दिशा निर्देश पर आईआईटी आईएसएम, धनबाद द्वारा विकसित तकनीक का मिश्रण अध्ययन अध्यापन के लिए किया जाएगा। लक्ष्य है विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना।

यूसेट के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आईआईटी आईएसएम धनबाद के TEXMIN द्वारा अत्यधिक ‘इमर्सिव लैब’ विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि इस लैब में होलोग्राफिक तकनीक का उयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अनुभव आधारित शिक्षा एवं शोध के लिए उपयोगी साबित होगा।

विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस विशेष सत्र का संचालन टैक्सबिन के सीईओ सूरज प्रकाश के द्वारा किया गया। इनके साथ फ्यूचरोटेक कंपनी के सीईओ सुकेतू मोदी और व्योमचारा कंपनी के सीईओ हर्ष राज ने भी आज के कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी। सभी प्रस्तुतियां पावर पॉइंट के माध्यम से दी गई।

कुलपति ने कहा कि इस तकनीक की उपयोगिता को बढ़िया से पहले रखने की जरूरत है। इस दिशा में उन्होंने शिक्षकों से कहा कि उनके मन में जो भी सवाल है वह आज इन विशेषागों से साझा करें। प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा “यह 100 करोड़ भारत सरकार की योजना है। इसके फायदे बच्चों को जरूर से मिलने चाहिए। यह सुनिश्चित करना होगा कि एक भी रुपया बर्बाद ना हो पाए।”

बताया गया कि इस योजना के तहत 12 तकनीकी विशेषज्ञ विश्वविद्यालय में 3 वर्षों तक रहकर यहां के शिक्षकों को पठन-पाठन में तकनीक के उपयोग में सहयोग करेंगे। शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित भी करेंगे।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading