32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla“हरित विद्यालय, हरित गुमला” अभियान में गुमला जिला अव्वल, अब तक 1.15...

“हरित विद्यालय, हरित गुमला” अभियान में गुमला जिला अव्वल, अब तक 1.15 लाख पौधारोपण पूरे

गुमला, 31 अगस्त।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में गुमला जिला पूरे राज्य में अग्रणी बनकर उभरा है। इको क्लब के माध्यम से प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की सहभागिता से जिले में अब तक 1,15,000 से अधिक पौधारोपण किए जा चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।


जिला प्रशासन और विद्यार्थियों की संयुक्त पहल

अभियान के तहत विद्यालयों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और बच्चों के घरों में पौधे लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, केवल एक ही दिन में 12,459 पौधों का रोपण कर गुमला ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अभियान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से डिजिटल प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह और बढ़ा है।


“हरित विद्यालय, हरित गुमला” मुहिम का असर

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन और वन प्रमंडल, गुमला की संयुक्त पहल से सभी स्कूलों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अब तक जहां 1.20 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था, वहीं 1.15 लाख से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।

उपायुक्त दीक्षित ने कहा, “यह उपलब्धि गुमला के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उनकी पर्यावरण जागरूकता का परिणाम है। हमें इसे और मजबूत करना होगा ताकि हरित गुमला की परिकल्पना साकार हो सके।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading