32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग में गूंजे ठहाके, लाफिंग क्लब कार्यक्रम ने बांधा समां

हजारीबाग में गूंजे ठहाके, लाफिंग क्लब कार्यक्रम ने बांधा समां

हजारीबाग, 31 अगस्त।
शनिवार की शाम हजारीबाग शहर हंसी-खुशी के रंग में डूब गया, जब मटवारी स्थित पेपर एंड सॉल्ट रेस्टोरेंट में लाफिंग क्लब का शानदार आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चले इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बेहतरीन कॉमेडी प्रस्तुतियों और संगीत का भरपूर आनंद लिया।


कॉमेडी कलाकारों ने लगाए ठहाकों की बरसात

कार्यक्रम की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडी से हुई, जहां माणिक चक्रवर्ती, मनोज पांडेय, दीपक झा, आकाश, शशिकांत और गुलशन ने मंच संभालते ही दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
उनकी चुटीली शैली और मजेदार किस्सों ने पूरे सभागार में ठहाकों की गूंज भर दी। दर्शकों ने लगातार तालियों और हंसी के बीच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


सम्मान समारोह और सराहना

कॉमेडी सत्र के बाद आयोजित सम्मान समारोह में विशेष अतिथि माणिक चक्रवर्ती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, “हजारीबाग में इस तरह का शानदार कॉमेडी शो आयोजित होना गर्व की बात है। यह शहर भी अब बड़े शहरों की तरह सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है।”

अन्य कलाकारों—मनोज पांडेय, दीपक झा, आकाश, शशिकांत और गुलशन—को भी सम्मानित किया गया।
आयोजक अभिषेक नंदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हजारीबाग में मनोरंजन और सांस्कृतिक आयोजनों को नई दिशा देना है।


खाने-पीने और संगीत ने बढ़ाया उत्साह

पेपर एंड सॉल्ट रेस्टोरेंट की ओर से उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन और पेय की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम का समापन डीजे विनि विशाल शॉ के ईडीएम म्यूजिक बीट्स पर हुआ, जहां कलाकार और दर्शक दोनों ही थिरकते नजर आए।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading