31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा-वैज्ञानिक सोच और सृजन क्षमता को...

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा-वैज्ञानिक सोच और सृजन क्षमता को विकसित करना विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य

 

प्रदर्शनी में देवघर के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया, अपने मॉडल्स को स्वयं तैयार किया

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा सोमवार को रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर विद्यालय के साईंस एग्जीविशन (विज्ञान प्रदर्शनी) में शामिल हुए।

प्रदर्शनी में देवघर के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य एवं तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया।

छात्रों ने अपने मॉडल्स को स्वयं तैयार किया और उनके कार्य-प्रणाली को समझाने के लिए प्रस्तुति भी प्रदान की गई.

डीसी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की

साइंस एग्जीबिशन के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह की गतिविधियां छात्रों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं।”

उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता, और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देती है, जिससे वे अमूर्त विचारों को मूर्त रूप से समझ पाते हैं और सीखे गए ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करते हैं।

यह प्रदर्शनी संचार, टीम वर्क और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने का एक मंच प्रदान करती है, साथ ही समुदाय के बीच विज्ञान के प्रति रुचि और अन्वेषण की संस्कृति को बढ़ावा देती है।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यालय के छात्रों प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading