32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु गुमला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न

सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु गुमला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न

गुमला।
भाजपा गुमला जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला मंगलवार को जिलाध्यक्ष बिनय कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, मोदी जी की जीवनी पर प्रदर्शनी, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा गांधी-शास्त्री जयंती जैसे आयोजन किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो अपने-अपने नेतृत्व में इन्हें सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।

आदिवासी नेता सूर्या हांसदा मामले पर प्रदर्शन

बैठक में यह भी तय किया गया कि कल सभी मंडलों में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता की भावनाओं को मजबूती से सामने रखेगी।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

कार्यशाला में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल, महामंत्री यशवंत सिंह, दामोदर कसेरा, विजय सिंह पिंटू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप प्रसाद, भैरो सिंह खेरवार, जागेश्वर सिंह, गौरी किंडो, खुशमन नायक, हरिहर साहू, लक्ष्मी यादव, जगत ठाकुर, नवीन सिंह बड़ाइक, प्रकाश सिंह, संतोष देवघरिया, नरेश सिंह, कौशलेंद्र जमुवार, करमपाल सिंह, दिनेश चौधरी, अशोक प्रसाद, शंकर शाही, पुष्पा देवी, गुड्डी नंदा, लक्ष्मी कांत बड़ाइक, अमर पांडे, मनीष बाड़ा, किशुन बड़ाइक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading