25.1 C
Ranchi
Sunday, March 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराज्य स्तरीय वूशु, ताइक्वांडो और तैराकी प्रतियोगिता कल से खेलगांव, रांची में...

राज्य स्तरीय वूशु, ताइक्वांडो और तैराकी प्रतियोगिता कल से खेलगांव, रांची में प्रारंभ

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय “खेलो झारखंड” प्रतियोगिता के अंतर्गत वूशु, ताइक्वांडो और तैराकी की प्रतियोगिताएं 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को खेलगांव, रांची में आयोजित की जा रही हैं।इसके साथ ही राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के अंतर्गत मुक्केबाज़ी, भारोत्तोलन, नेटबॉल, बास्केटबॉल, योग और मलखंभ जैसी खेल विधाओं के चयन ट्रायल भी खेलगांव स्थित विभिन्न स्टेडियमों में संपन्न हो रहे हैं।

पंजीयन एवं व्यवस्थाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी 24 जिलों से आए खिलाड़ियों का पंजीयन कार्य संध्या 7:00 बजे तक पूरा हो गया। वहीं खुली चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन कार्य शुक्रवार, 10 अक्टूबर की सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक किया जाएगा।राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही खुली चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भी नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है।

प्रशिक्षण और आगे की प्रक्रिया

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं खुली चयन प्रक्रिया में चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे 21 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading