3 माह में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया विशेष अभियान, 600 से अधिक बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों पर लगाया गया जुर्माना, 1600 से अधिक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
सड़क दुर्घटनाएं अब केवल प्रशासनिक नहीं, सामाजिक चिंता का विषय – उपायुक्त की अपील: “सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।”
गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के सतत प्रयासों और नेतृत्व में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ माह पूर्व उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया गया था कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से विशेष ड्राइव चलाने का निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देश के आलोक में जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सघन जांच अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी देखने को मिली है।
सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख़्ती और निरंतर निगरानी
गुमला जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख़्त और निरंतर कदम उठाए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में जुलाई से सितंबर 2025 तक पूरे जिले में गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर न केवल कार्रवाई की गई, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व पर परामर्श भी दिया गया।
अब तक 1600 से अधिक चालकों की काउंसलिंग की गई है और 600 से अधिक लोगों पर बिना हेलमेट चलाने के लिए चालान जारी किया गया है। इसके साथ ही नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग तथा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे मामलों में भी सख्ती से कार्रवाई की गई है।
दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान
उपायुक्त के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं के संभावित कारणों को चिन्हित करते हुए जिला परिवहन विभाग द्वारा जिले के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में विशेष जांच और निगरानी बढ़ाई है। करम डीपा, पालकोट रोड, उर्मी बाईपास, कार्तिक उराँव महाविद्यालय, नगफेनी टोल प्लाजा, भरनो, चंदाली, करौंदी, रामनगर चौक, दुन्दुरिया और बाईपास जैसे क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
DTO ने बताया कि इन क्षेत्रों में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती थीं, लेकिन निरंतर जांच और जन-जागरूकता के चलते अब यहां दुर्घटनाओं में कमी देखने को मिल रही है।
परिवहन विभाग के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच जिले में अलग-अलग महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या इस प्रकार दर्ज की गई- अप्रैल में 30, मई में 27, जून में 24, जुलाई में 18, अगस्त में 19 तथा सितंबर में 17। इसी अवधि में जनवरी से मार्च के बीच जहां 66 लोगों की मौत दर्ज हुई थी, वहीं अप्रैल से जून में 74 और जुलाई से सितंबर में 50 मौतों के मामले दर्ज किए गए।
सामाजिक दृष्टिकोण से सड़क सुरक्षा की आवश्यकता
सड़क दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं, बल्कि सामाजिक त्रासदी हैं। एक व्यक्ति की असमय मृत्यु से पूरा परिवार प्रभावित होता है।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे सभी नागरिकों को मिलकर निभाना चाहिए। उन्होंने कहा —
> “सड़क दुर्घटना से केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसलिए नागरिकों से मेरा आग्रह है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी ही स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।”
जन-जागरूकता और सामाजिक भागीदारी पर जोर
प्रशासन के इस अभियान का एक मानवीय पक्ष भी है। बिना हेलमेट चल रहे गरीब व असहाय लोगों को उपायुक्त के मार्गदर्शन में निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए हैं, ताकि वे भी सुरक्षित यात्रा कर सकें। साथ ही, विद्यालयों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं प्रत्येक महीने सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करती हैं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देती हैं कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों के प्रति “शून्य सहिष्णुता” (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाए।
गुमला प्रशासन की प्रतिबद्धता : सुरक्षित गुमला, सुरक्षित सफर
गुमला जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक सड़क दुर्घटना-मुक्त बने। इसके लिए आने वाले दिनों में और भी सघन जांच अभियान, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
सड़क सुरक्षा एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि एक सतत सामूहिक प्रयास है। जिला प्रशासन गुमला नागरिकों से अपील करता है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे में वाहन न चलाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
“सुरक्षित नागरिक, सुरक्षित समाज, सुरक्षित गुमला।”
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹459.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹188.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹609.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Printed Saree With Blouse Piece
(as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







