31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला प्रशासन गुमला एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जीएगा “मानव कल्याण हेतु...

जिला प्रशासन गुमला एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जीएगा “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर पूरे एक माह तक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिला प्रशासन, गुमला द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, कोलकाता एवं झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, राँची के सहयोग से “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर एक माह की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होगी।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना एवं उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की व्यावहारिक समझ से जोड़ना है ताकि वे विज्ञान को जीवन से जोड़कर देख सकें और नई तकनीकों के प्रति जिज्ञासा विकसित कर सकें।

नवंबर माह भर जिले के 09 प्रखंडों में होगा प्रदर्शनी का आयोजन

इस प्रदर्शनी के अंतर्गत जिले के 09 प्रखंडों के चयनित विद्यालयों को आयोजन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रत्येक प्रखंड में एक विद्यालय को केंद्र बनाते हुए आसपास के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस पहल का लाभ मिल सके।

1 नवम्बर को समाहरणालय परिसर से होगी प्रदर्शनी की शुरुआत

दिनांक 01 नवम्बर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे समाहरणालय परिसर, गुमला से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं जिले के वरीय पदाधिकारी एक विशेष रूप से सुसज्जित बस में इस भ्रमणशील प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
इसके पश्चात यह प्रदर्शनी क्रमवार रूप से प्रत्येक प्रखंड के चयनित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आज के युग में मानव जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है। उन्होंने कहा,
“अंतरिक्ष विज्ञान केवल अंतरिक्ष यात्रा या उपग्रह प्रक्षेपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, संचार, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मानव जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी योगदान दे रही है।”

उन्होंने इस प्रदर्शनी को बच्चों के भविष्य के लिए एक ज्ञानमूलक पहल बताया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों में विज्ञान एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। इसके माध्यम से बच्चे यह समझ पाएंगे कि अंतरिक्ष विज्ञान केवल रॉकेट और उपग्रहों तक सीमित नहीं, बल्कि यह मानव कल्याण से गहराई से जुड़ा हुआ विषय है।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को इस विषय पर पूर्वाभ्यास एवं जागरूकता के लिए प्रेरित करें.

नोडल पदाधिकारी एवं प्रचार-प्रसार के निर्देश

इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह को नामित किया गया है।
उपायुक्त ने सभी BPO, BRP एवं CRP को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शनी के प्रति व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई भी विद्यालय या छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।

साथ ही सभी उच्च एवं प्लस-टू विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों के साथ “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर परिचर्चा एवं विशेष सत्र आयोजित करें, ताकि प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थी अधिक गहराई से इस विषय को समझ सकें और व्यवहारिक रूप से सीख सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading