गुमला : उपायुक्त के निर्देश और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आज सिसई कॉलेज परिसर में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान का उद्देश्य आम जनता, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सुरक्षित भोजन के महत्व और खाद्य मानकों के पालन के प्रति जागरूक करना था।
स्वस्थ भोजन और स्वच्छ खानपान पर बल
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने छात्रों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि संतुलित व सुरक्षित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि स्थानीय फल-सब्जियों का अधिक उपयोग करें, तले हुए और फास्ट फूड से दूरी बनाए रखें, तथा मोटे अनाज (जैसे बाजरा, रागी, जौ आदि) को दैनिक आहार में शामिल करें।
उन्होंने भोजन की बर्बादी रोकने और अतिरिक्त भोजन जरूरतमंदों तक पहुँचाने की अपील की। साथ ही लोगों को फोर्टिफाइड फूड के महत्व और पोषण लाभों की जानकारी दी।
खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और दिशा-निर्देश
अभियान के तहत शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट, ठेला व खोमचा संचालकों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में उपयोग किए जा रहे पनीर और खोवा मानक पाए गए, जबकि छोले में प्रयुक्त रंग फूड ग्रेड गुणवत्ता का मिला।
संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे खाद्य स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु ढक्कनयुक्त डस्टबिन का प्रयोग करें और सभी कर्मियों को एप्रॉन, ग्लव्स एवं हेड गियर पहनना अनिवार्य करें।
त्योहारों के मद्देनज़र सख्त निगरानी
दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। विशेष अभियान के तहत खोवा, पनीर, मिठाई, नमकीन और दूध के निर्माण, संग्रह, वितरण और बिक्री पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि पड़ोसी राज्यों और जिलों से आने वाले बसों के माध्यम से भेजे जा रहे मिलावटी पनीर और खोवा की रोकथाम हेतु सघन निरीक्षण जारी रहेगा।
गुमला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत निकटवर्ती खाद्य सुरक्षा कार्यालय या जिला नियंत्रण कक्ष में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Paramparik Textile Women's Kanjivaram Soft Silk Saree For Wedding Banarasi Style Sari With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







