24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर अभाविप का ज्ञापन

ओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर अभाविप का ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सत्र 2024-25 की ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी करने की मांग की गई।

जिला संयोजक रुद्र राज ने बताया कि ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए समय पर आवेदन किया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी राशि उनके खातों में जमा नहीं हुई है। इस देरी के कारण विद्यार्थी फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्च वहन करने में असमर्थ हो रहे हैं और पढ़ाई को लेकर गंभीर चिंता में हैं।

नगर मंत्री साहिल कुमार ने कहा कि आर्थिक दबाव के कारण कई छात्रों की शिक्षा बाधित हो रही है, इसलिए प्रशासन को छात्रवृत्ति जारी करने में तात्कालिक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि वे अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, नगर विस्तारक उज्ज्वल तिवारी, निशांत अग्रवाल, मोंटी मंडल, टिंकू, विवेक यादव, सिमरन, निशु, शिवम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading