32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउप विकास आयुक्त एवं नगर परिषद प्रशासक ने किया शहरी स्वच्छता का...

उप विकास आयुक्त एवं नगर परिषद प्रशासक ने किया शहरी स्वच्छता का औचक निरीक्षण

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त एवं प्रशासक, नगर परिषद गुमला द्वारा सोमवार को शहरी क्षेत्र का स्वच्छता से संबंधित औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु

निरीक्षण के दौरान सभी मुख्य पथ, तालाब और GBP क्षेत्र का भ्रमण किया गया। अधिकांश स्थानों पर साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, जबकि कुछ इलाकों में गंदगी मिलने पर संबंधित सफाई जमादार और सैनिटरी सुपरवाइजर को तत्काल सफाई का निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने संबंधित स्थानों की सफाई सुनिश्चित की।

छठ पूजा की तैयारी

आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का स्थल निरीक्षण भी किया। उप विकास आयुक्त ने नगर परिषद प्रशासक को सभी तालाबों और घाटों की पूर्व सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बाजार व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण

निरीक्षण के दौरान टंगरा मार्केट वेंडिंग जोन का भी दौरा किया गया। पदाधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाने का स्पष्ट निर्देश दिया। उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना और सामग्री जब्त करने की चेतावनी दी गई।

पर्व-त्योहारों को लेकर निर्देश

आगामी दीपावली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती आदि को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा नहीं फैलाने की अपील की। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading