20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeSportराज्य स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता संपन्न — रांची, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी...

राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता संपन्न — रांची, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम बने चैंपियन

रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स कॉन्फ्रेंस हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

मुख्य अतिथि सोमदत्तनाथ दीक्षित (प्रशासनिक पदाधिकारी, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने कहा कि “राज्य शिक्षा विभाग के प्रयासों से अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कैम्प झारखंड में आयोजित हो रहे हैं।”
धीरसेन ए. सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि झारखंड के प्रत्येक खेल की नींव को मजबूत किया जाए।”

प्रमुख परिणाम

  • अंडर-14 बालक: आरव राज मेहता (प्रथम), ऋषभ कुमार (द्वितीय), श्रेयांश राज (तृतीय)

  • अंडर-14 बालिका: अदिति (प्रथम), समृद्धि प्रिया (द्वितीय), आयुषी प्रसाद (तृतीय)

  • अंडर-17 बालक: कृष्ण कुमार साव (प्रथम), आयुष नाग (द्वितीय), अभिनव सिंह (तृतीय)

  • अंडर-17 बालिका: सौम्या प्रभा सोय (प्रथम), रितिका शर्मा (द्वितीय), निधि कुमारी (तृतीय)

  • अंडर-19 बालक: शुभ अनुभव कुजूर (प्रथम), सूरज कुमार (द्वितीय), कुमार वत्सल (तृतीय)

  • अंडर-19 बालिका: कीर्ति कुमारी (प्रथम), साक्षी कुमारी (द्वितीय), स्वामी यादव (तृतीय)।

रांची जिला ने बालक वर्ग के तीनों समूहों में जीत दर्ज की, वहीं वेस्ट सिंहभूम ने अंडर-14 व 17 बालिका वर्ग और ईस्ट सिंहभूम ने अंडर-19 बालिका वर्ग में चैंपियनशिप जीती। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

राज्य शिक्षा विभाग ने घोषणा की कि 15 अक्टूबर से खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, जिसमें 24 जिलों से 1728 खिलाड़ी और 150 कोच/मैनेजर भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने सभी विजेताओं को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

News Desk


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading