31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaचाईबासा के मासूम बच्चे को एचआईवी संक्रामक खून चढ़ाने के विरोध में...

चाईबासा के मासूम बच्चे को एचआईवी संक्रामक खून चढ़ाने के विरोध में आज सिविल सर्जन कार्यालय गुमला के समक्ष भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

गुमला : – गुमला जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने बताया की आज दिनांक 03.11.2025 दिन सोमवार को झारखंड के ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा के मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के विरोध में हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय गुमला के समक्ष वृहद रूप से धरना प्रदर्शन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला द्वारा दोपहर के 11:00 किया गया है ! उक्त कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,सभी सम्मानित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि ,जिला के सभी वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी , सभी मोर्चा एवं पूरी टीम , कार्य समिति के सदस्य और सभी सम्मानित कार्यकर्ता अपेक्षित है !*

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading