32.4 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसांसद मनीष जायसवाल के बड़े चाचा युगल किशोर जायसवाल का निधन

सांसद मनीष जायसवाल के बड़े चाचा युगल किशोर जायसवाल का निधन

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल के थे बड़े भाई, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

हजारीबाग, 3 नवंबर 2025:
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के बड़े चाचा एवं हजारीबाग जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल के बड़े भाई युगल किशोर जायसवाल का सोमवार की अहले सुबह निधन हो गया। 93 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन से जायसवाल परिवार सहित पूरे हजारीबाग में शोक की लहर है। युगल किशोर जायसवाल अपने पिता श्री बी.डी. जायसवाल (विशेश्वर दयाल जायसवाल) की संतान थे और अपने दो भाइयों व पाँच बहनों में सबसे बड़े थे। वे एक सम्मानित, सरल स्वभाव और समाजसेवी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

वे अपने पीछे दो पुत्र – प्रमोद कुमार जायसवाल, पीयूष जायसवाल और एक सुपुत्री पूनम शाहबादी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोमवार को उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा उनके आवास से खिरगांव स्थित मुक्तिधाम के लिए निकाली गई, जहाँ उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सांसद सुपुत्र युवा समाजसेवी करण जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, जिला योजना प्रतिनिधि अनूप ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव सह समाजसेवी नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने कहा कि युगल किशोर जायसवाल का निधन हजारीबाग की सामाजिक और पारिवारिक संरचना के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading