27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनिदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने किया रायडीह प्रखंड का निरीक्षण

निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने किया रायडीह प्रखंड का निरीक्षण

गुमला: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला ग्रामीण विकास शाखा के निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन विद्या भूषण कुमार ने मंगलवार को रायडीह प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं और संस्थानों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारी ने पंचायत कांसीर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, जामटोली स्वास्थ्य उपकेंद्र, पंचायत सचिवालय और तहसील कचहरी का जायजा लिया। उन्होंने सेवाओं की उपलब्धता, सुविधाओं की स्थिति और संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव दिए।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत मरियमटोली से जारी बॉर्डर वाया लूंगा सड़क का निरीक्षण किया और सड़क की गुणवत्ता एवं रखरखाव को लेकर निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अबुआ आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवास की प्रगति भी देखी गई। लाभार्थी अनीता देवी के घर पहुंचकर उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा की और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने को कहा। साथ ही निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि ऐसी नियमित निरीक्षणों से विकास योजनाओं और सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading