24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखण्ड राज्य स्थापना दिवस (झारखण्ड@25) की तैयारियों को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित...

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस (झारखण्ड@25) की तैयारियों को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

गुमला : – आगामी 15 नवम्बर 2025 को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष झारखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “झारखण्ड@25” थीम पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जिला एवं प्रखंड स्तर पर सांस्कृतिक, खेलकूद, जन-जागरूकता एवं विकासपरक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा प्रत्येक आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करने का निर्देश दिया।

11 नवम्बर को “रन फॉर झारखण्ड” कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों में किया जाएगा। इस दिन एलईडी प्रचार वाहन को उपायुक्त द्वारा फ्लैग ऑफ किया जाएगा, जो राज्य स्थापना दिवस से संबंधित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करेगा।

12 नवम्बर को “सुहाय झारखण्ड” कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट डांस का आयोजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।

13 नवम्बर को “नो योर टूरिस्ट प्लेस” कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन होगा।

14 नवम्बर को सभी प्रखंड मुख्यालयों के पास दीवार चित्रण (वॉल पेंटिंग) कराया जाएगा, जिसमें झारखण्ड@25 थीम पर राज्य की संस्कृति, परंपरा एवं विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा।

15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस का मुख्य समारोह नगर भवन, गुमला में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जतरा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा, ताकि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुँचे। साथ ही 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक पूरे जिले में विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस राज्य की 25 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक है। अतः सभी अधिकारीगण इस अवसर को जन-भागीदारी और उत्साहपूर्वक मनाएं, ताकि गुमला जिला राज्य की प्रगति और एकता का संदेश दे सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading