32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसदर अस्पताल का निरीक्षण: निदेशक विद्या भूषण कुमार ने दी सख्त हिदायतें,...

सदर अस्पताल का निरीक्षण: निदेशक विद्या भूषण कुमार ने दी सख्त हिदायतें, ब्लड बैंक जल्द होगा प्रारंभ — अनुपस्थित कर्मियों पर जारी होगा शो-कॉज नोटिस

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए गुमला, विद्या भूषण कुमार ने आज सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वच्छता, औषधि उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, तथा प्रसव एवं आपातकालीन सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।

सिविल सर्जन गुमला ने निरीक्षण के दौरान जानकारी दी कि सदर अस्पताल को ब्लड स्टोरेज यूनिट की मान्यता मिल चुकी है और आगामी दो-तीन दिनों में ब्लड बैंक का संचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा, जिससे मरीजों को रक्त की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त, ब्लड बैंक की नियमित अनुज्ञप्ति के लिए 12 नवम्बर को केंद्रीय संयुक्त जांच दल का दौरा प्रस्तावित है।

रोगियों और परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में शेड सहित नया वेटिंग एरिया तैयार किया गया है, जिसमें 36 बेंचों की व्यवस्था की गई है — जिससे 108 लोगों के बैठने की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक समेत कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर निदेशक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही, सर्जिकल वार्ड में नाली की सफाई नहीं होने की शिकायत पर उपाधीक्षक को तुरंत सफाई कराने के आदेश दिए गए।

वर्तमान में अस्पताल में 649 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि जन औषधि केंद्र में 70 दवाएं मिल रही हैं। अस्पताल में 24×7 एक्स-रे, लैब और आपातकालीन सेवाएं संचालित हैं।
आज 635 मरीजों ने ओपीडी में निबंधन कराया और 18 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।

निदेशक विद्या भूषण कुमार ने कहा कि अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी और सभी कर्मियों को समयपालन एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading