32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित — “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” का लिया संकल्प, सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में गुरुवार को “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन NCTE के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और शपथ पाठ के साथ हुआ, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सतर्क रहने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं प्रबंधन विभाग निदेशक डॉ. मोख्तार आलम ने सतर्कता के विविध पक्षों और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने राजनीतिक और सामाजिक सतर्कता पर अपने विचार रखे।

मुख्य वक्ता एमसीए विभाग के डॉ. संतोष सिंह ने “डिजिटल विजिलेंस” के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने शिक्षण अधिगम में कर्तव्यनिष्ठा और आचार संहिता की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. सरोज रंजन ने सामाजिक सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनीता बाँकिरा ने दिया।
कार्यक्रम में बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रम के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सतर्कता जागरूकता को आकर्षक बनाने हेतु परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहाँ शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं।
पूरे आयोजन में विभाग के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading