32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeUncategorized■ उपायुक्त ने जिले में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी...

■ उपायुक्त ने जिले में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश….उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों के तहत पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ व अद्यतन स्थिति से अवगत हुए।

देेेवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में डीसी  ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों के तहत पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ व अद्यतन स्तिथि से अवगत हुए। 

उपायुक्त ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से लाभान्वित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान डीसी को राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के तहत सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को प्रदान की गई सम्मान राशि से अवगत हुए।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डीसीपीओ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading