28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरायडीह में पहुंची ‘मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ पर आधारित भ्रमणशील विज्ञान...

रायडीह में पहुंची ‘मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ पर आधारित भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, कोलकाता तथा झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, रांची के सहयोग से आयोजित “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषयक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बुधवार को पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, रायडीह पहुंची।

रायडीह प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लेकर अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडलों और अवधारणाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने उपग्रह, रॉकेट, अंतरिक्ष यान एवं मौसम पूर्वानुमान जैसी तकनीकों के प्रदर्शन को बड़ी रुचि से देखा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार एवं बीपीओ अभिजीत ने बताया कि प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सीखने की प्रेरणा बढ़ी है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना का विकास होता है, जिससे वे भविष्य में देश के तकनीकी विकास में योगदान दे सकेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading