20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति...

गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न, आठ आश्रितों को नियुक्ति की स्वीकृति

गुमला, 13 नवम्बर 2025:
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कुल 8 मामलों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र आश्रितों को समय पर लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को आर्थिक सहयोग और संबल प्रदान करना है, इसलिए सभी प्रकरणों का निष्पादन संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading