23.2 C
Ranchi
Wednesday, July 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह पुलिस की सराहनीय पहल, आपका मोबाइल आपके पास, यूजर्स को 313...

गिरिडीह पुलिस की सराहनीय पहल, आपका मोबाइल आपके पास, यूजर्स को 313 सेट मिले वापस

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस की सराहनीय पहल आपका मोबाइल आपके पास योजना के तहत चोरी और गुम हुए मोबाइल यूजर के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ख़ास रहा।

गिरिडीह पुलिस ने न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यकम आपका मोबाइल आपक पास योजना के तहत जिले के 313 यूजर को उनके एंड्राइड और स्मार्ट मोबाइल वापस किये।

इस दौरान जिले भर से यूजर अपने मोबाइल लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम में एसपी डॉक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में आपका मोबाइल आपके पास योजना के तहत यूजर को उनके मोबाइल वापस किए गए। चोरी और गुम हुए मोबाइल मिलने पर यूजर भी काफी उत्साहित दिखे।

यूजर्स ने एसपी को थैंक्स भी कहा। इस दौरान एसपी ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल की भूमिका बेहद ख़ास हो गई है. ऐसे में मोबाइल की चोरी होना या, गुम होने यूजर के लिए परेशानी का सबब होता है. लेकिन गिरिडीह पुलिस लगातार प्रयास में है कि जिनके मोबाइल चोरी और गुम हुए हैंं, उसे तलाश कर वापस किये जाएं। कार्यक्रम में डीएसपी नीरज सिंह, कौसर अली, एसडीपीओ जीतवाहन, सुमित प्रसाद, धनंजय राम, इंस्पेक्टर मंटू कुमार, मुफस्सिसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading