32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaखोया हुआ मोबाइल एक सप्ताह तक सुरक्षित रखकर महिला ने पुलिस को...

खोया हुआ मोबाइल एक सप्ताह तक सुरक्षित रखकर महिला ने पुलिस को सौंपा — ईमानदारी की मिसाल बनीं खुशबू देवी

गुमला: गुमला सदर थाना क्षेत्र के अम्बवा ग्राम की निवासी खुशबू देवी, पति नंदलाल नायक, ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए खोया हुआ मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया। लगभग एक सप्ताह पहले वह महासदा शिव मंदिर गई थीं, जहाँ मंदिर परिसर के पास उन्हें नारजो कंपनी का एक मोबाइल फोन मिला। जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

उस दौरान गांव में धान कटनी का काम चल रहा था और खुशबू देवी भी खेत-खलिहान के कार्यों में व्यस्त थीं। इसके बावजूद उन्होंने फोन को सुरक्षित रखकर उसके असली मालिक तक पहुंचाने की चिंता को प्राथमिकता दी। उन्हें इस बात की फिक्र थी कि कहीं फोन गलत हाथों में न चला जाए या उसका मालिक परेशान न हो।

इसी सोच के साथ जैसे ही उन्हें समय मिला, वह सीधे गुमला सदर थाना पहुंचीं और मोबाइल फोन को एसआई बबिता कुमारी एवं विनय कुमार को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने खुशबू देवी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोग सही दिशा दिखाते हैं।

पुलिस ने कहा कि अक्सर लोग खोई हुई वस्तुओं को अपने पास रख लेते हैं, लेकिन खुशबू देवी ने एक सप्ताह तक फोन को सुरक्षित रखा और फिर ईमानदारी से पुलिस को सौंपकर सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

खुशबू देवी के इस नेक कार्य ने साबित किया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है। उनके इस जिम्मेदार और मानवीय व्यवहार ने उन्हें लोगों के दिलों में विशेष स्थान दिला दिया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading