24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla21 नवंबर से 15 दिसंबर तक गुमला में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम,...

21 नवंबर से 15 दिसंबर तक गुमला में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम, हर पंचायत में लगाए जाएंगे शिविर

गुमला : गुमला जिला में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण जनता तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुँचाना, आवेदन प्राप्त करना और मौके पर समाधान उपलब्ध कराना है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने निर्देश दिए हैं कि जिले की प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक शिविर लगाया जाए।

शिविरों में जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अबुआ आवास योजना, हरा राशन कार्ड सहित प्रमुख योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही पेंशन योजनाएँ, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, वन पट्टा तथा आंदोलनकारी प्रमाण-पत्र से जुड़े आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” की स्थापना की जाएगी, जहाँ अवितरित जाति प्रमाण पत्र, SHG सदस्यों के ID कार्ड, धोती–साड़ी–लुंगी और कंबल जैसी सामग्रियों का स्थल पर ही वितरण किया जाएगा। साथ ही राजस्व अभिलेखों में संशोधन, जन्म–मृत्यु प्रमाण-पत्र सुधार, आधार एवं राशन कार्ड अपडेट, तथा बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया जाएगा। सभी प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत कर प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाएगी।

जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि सरकारी योजनाओं एवं सरकारी दस्तावेजों सम्बंधित कार्यों के समाधान हेतु आपके नजदीकी शिविर में अवश्य जाएं एवं कार्यक्रम को सफल बनाए ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading