गुमला : गुमला जिला के विद्यालयों में 20 नवंबर को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक से होगा उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार, टास्क फोर्स के द्वारा बोर्ड परिक्षार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन अनुरूप प्रभावी योजना तथा नियमित अनुश्रवण पर जोर दिया जाएगा, और जिले में बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियों में नई गति लाते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी हाई / +2 विद्यालयों, शिक्षा पदाधिकारियों और शिक्षकों को प्रेरक और सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में मॉक टेस्ट के सफल आयोजन की सराहना करते हुए डीसी ने कहा कि यह सफलता जिले की सामूहिक मेहनत और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है। अब इसी ऊर्जा को बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणामों में बदलना है।
उपायुक्त ने 20 नवंबर 2025 को सभी विद्यालय में कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर मॉक टेस्ट के रिजल्ट के प्रकाशन का निर्देश देते हुए शिक्षकों से कहा है कि वे हर विद्यार्थी की उपलब्धियों और चुनौतियों को ईमानदारी से अभिभावकों के साथ साझा करें, ताकि परिवार और स्कूल मिलकर बच्चों की शैक्षणिक उन्नति में सहयोग कर सकें। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और कमजोर बच्चों को रेमेडियल कक्षाओं के माध्यम से अतिरिक्त समर्थन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मॉक टेस्ट में कमजोर पाए जाने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों एवं बीआरपी सीआरपी सहित शिक्षा अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करते हुए उन बच्चों के लिए विशेष रूप से अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता है । उनके द्वारा विद्यालय स्तर पर गठित बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स को मॉक टेस्ट में विद्यालय के बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर प्रभावी योजना बनाकर बोर्ड परीक्षा आरम्भ होने तक कार्य करने के निर्देश के साथ सभी शिक्षा अधिकारियों एवं बीआरपी सीआरपी को प्रभावी एवं नियमित अनुश्रवण के लिए निर्देश दिया गया है ।
उपायुक्त द्वारा सभी विद्यालय में बोर्ड विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों की जवाबदेही तय करते हुए यथासंभव मॉक टेस्ट में अनुपस्थित छात्रों को वापस स्कूल से जोड़ने के लिए स्कूल-समुदाय तालमेल को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
साथ ही जिले के सभी विद्यालयों के सभी शिक्षकों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए 15 दिसंबर 2025 तक कक्षा 10 और 12 के लिए गुणवत्तापूर्ण तरीके से पाठ्यक्रम पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण ही सफलता की असली कुंजी है। शीतकालीन अवकाश में भी विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू बनी रहे इसके लिए गणित, विज्ञान और अंग्रेज़ी जैसे विषयों में उपयोगी होमवर्क और अभ्यास सामग्री देने को कहा गया है। उपायुक्त ने कठिन विषयों के शिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय रूटीन में लचीलापन अपनाने और बोर्ड परिक्षार्थियों को गैर शैक्षणिक गतिविधियों से मुक्त रखते हुए अधिक से अधिक शैक्षणिक कार्य में सहभागिता की बात कही।
उन्होंने समय प्रबंधन को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताते हुए तत्काल महत्वपूर्ण प्रश्नों के नियमित अभ्यास सहित जनवरी 2026 से बोर्ड परीक्षा आरम्भ होने तक कोर्स रिवीज़न पर विशेष ध्यान देने और हर बोर्ड विद्यार्थी के लिए प्रतिदिन सतत अभ्यास और आत्मविश्वास की संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया है ।
इसके साथ ही डीसी ने विद्यार्थियों के नियमित काउंसलिंग, प्रेरक बातचीत और करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ कहा कि परीक्षा केवल अंक की नहीं बल्कि आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।
उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षकों की प्रेरणा बच्चों में साहस, धैर्य और उमंग का संचार करते हुए परिवर्तन का आधार बनती हैं। उन्होंने शिक्षकों को यह भी याद दिलाया कि उनकी सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरक भूमिका से ही विद्यार्थी कक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं।
साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यार्थियों में अपार संभावनाएँ हैं। हम कदम-कदम पर यदि सहयोग, संवाद और सकारात्मक सोच को अपनाएँगे, तो हमारे बच्चे न केवल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, बल्कि आगे जीवन में भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Cotton Polo Tshirt
₹674.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹359.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Batik Printed | Lightweight Daily Wear Women's Office Sari with Blouse Piece (Available in 40 Colours)
₹498.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







