20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला प्रखंड के शिक्षकों का टीचर नीड असेसमेंट आयोजित, दोनों पालियों में...

गुमला प्रखंड के शिक्षकों का टीचर नीड असेसमेंट आयोजित, दोनों पालियों में रही उत्कृष्ट उपस्थिति

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय स्थित CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी गुमला में आज मंगलवार को गुमला प्रखंड के शिक्षकों के लिए टीचर नीड असेसमेंट का सफल आयोजन किया गया। असेसमेंट दो पालियों में संचालित हुआ। प्रथम पाली प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें कुल 123 शिक्षकों में से 121 शिक्षक उपस्थित रहे। द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक संपन्न हुई, जिसमें 112 में से 109 शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई। दोनों ही पालियों में शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक एवं अनुकरणीय रही।

असेसमेंट प्रक्रिया के निरीक्षण हेतु एडीपीओ ज्योति खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने संपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर क्षमता वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सभी संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश दास भी उपस्थित रहे और आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि शिक्षकों का यह नीड असेसमेंट आगामी 19 और 20 नवंबर को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading