31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला स्वास्थ्य विभाग एवं द हंस फाउंडेशन के बीच जारी PHC के...

जिला स्वास्थ्य विभाग एवं द हंस फाउंडेशन के बीच जारी PHC के सुदृढ़ीकरण हेतु MoU पर हस्ताक्षर

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। डुमरी CHC के अंतर्गत संचालित जारी PHC के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग गुमला और द हंस फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर का कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस MoU के माध्यम से जारी PHC में OPD, ECG, ब्लड टेस्ट, लैब जांच, ANC चेकअप, डिलीवरी सुविधा, 10-बेड की व्यवस्था, बेसिक मेडिकल सेवाएँ, निःशुल्क दवाई उपलब्धता, स्वास्थ्य कैंप तथा अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाया जाएगा। यह पहल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि द हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिला प्रशासन जारी PHC में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने की दिशा में ठोस कार्य कर रहा है। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लोगों के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन बताया, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और पहुँच में उल्लेखनीय सुधार होगा।

सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि यह MoU जारी PHC की सेवाओं, संसाधनों और स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस साझेदारी के माध्यम से प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

द हंस फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शिशुपाल मेहता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जनकल्याण है, और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा कुपोषण में कमी लाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन पर भी जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर द हंस फाउंडेशन की ओर से DPM अनिल कुमार और परियोजना प्रबंधक सुशील कुमार उपस्थित रहे तथा उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading