गुमला : गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिले में पहली बार जिला स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गुमला में किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के प्रखंड स्तरीय चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन ई-शिक्षा महोत्सव के तहत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल कौशल, तकनीकी समझ और नवाचार क्षमता को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा शुरू की गई राज्यव्यापी पहल का हिस्सा है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो तथा फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह ने कहा कि आईसीटी चैंपियनशिप विद्यार्थियों के लिए डिजिटल दुनिया से जुड़ने, तकनीकी कौशल विकसित करने और अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की नवीन सोच, समस्या-समाधान क्षमता और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित किया है।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है, और गुमला जिले के विद्यार्थी इस दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि,
“आईसीटी चैंपियनशिप जैसे मंच बच्चों में रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे। हमारी अपेक्षा है कि गुमला के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।”
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को डिजिटल पोस्टर निर्माण, प्रेज़ेंटेशन एवं इन्फोग्राफिक्स, शैक्षणिक मोबाइल ऐप/माइक्रो सॉल्यूशन, कोडिंग एवं प्रोजेक्ट निर्माण, तथा विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित डिजिटल मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







