32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबोर्ड परीक्षा तैयारियों हेतु विद्यालय में मॉक टेस्ट के रिजल्ट सहित पीटीएम...

बोर्ड परीक्षा तैयारियों हेतु विद्यालय में मॉक टेस्ट के रिजल्ट सहित पीटीएम आयोजन

गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के प्रेरणा से गुमला जिले में बोर्ड परिक्षार्थियों के पूर्वाभ्यास हेतु संचालित हुए मॉक टेस्ट से छात्र एवं शिक्षकों में सजगता एवं उपस्थिति में सुधार देखा गया है । इस मॉक टेस्ट के रिजल्ट हेतु जिले के विभिन्न विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित कर टेस्ट के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है एवं 21 नवंबर 2025 तक चलेगी ।

सभी सीआरपी,बीआरपी को उनके साथ टैग उच्च + प्लस टू स्कूल के पीटीएम में भाग लेते हुए बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति एवं गृह कार्य हेतु अभिभावक जागरूकता सहित कमजोर चिन्हित बच्चों के लिए विशेष रेमेडियल कक्षा संचालन के निर्देश दिए गए हैं । इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स और शिक्षकों की कोर कमिटी के नेतृत्व में दैनिक अभ्यास हेतु प्रतिदिन जिला स्तर से सभी स्कूल को महत्वपूर्ण प्रश्न भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है, जो अगले सप्ताह 24 नवंबर से आरम्भ होगी । इसके अंतर्गत सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन दो विषय के 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं चार पांच लघु तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भेजे जाएंगे तथा बच्चों से गृहकार्य के रूप में इनका अभ्यास कराया जाएगा तथा प्रत्येक शनिवार को सामूहिक क्विज एवं आवश्यकता आधारित सुधार संबंधी कार्य कराए जाएंगे । डीईओ कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल हेतु सभी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading