32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई

जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आवास संबंधी स्थिति, बीमा सुविधा, अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने कुल 8 लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पुनर्वास संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, एलडीएम गुमला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध है और लाभार्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading