32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनन्हे कदमों की सेहत और मुस्कान के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में 15...

नन्हे कदमों की सेहत और मुस्कान के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान जारी

गुमला : – गुमला जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नन्हे बच्चों की मुस्कान सुरक्षित रहे, वे स्वस्थ वातावरण में सीखें और आगे बढ़ें इसी भावना के साथ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

आज भी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) आरती कुमारी , एलएस एवं सीडीपीओ द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों की साफ-सफाई, रसोई व्यवस्था और सीखने के माहौल का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया, उनके नाखून काटे गए, बालों की साफ-सफाई कराई गई और अभिभावकों को बच्चों की देखभाल को लेकर संवेदनशील बनाया गया।

इस अभियान की सतत निगरानी स्वयं उपायुक्त द्वारा की जा रही है। वे वीडियो कॉल के माध्यम से केंद्रों से सीधे जुड़कर बच्चों की स्थिति देख रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि हर आंगनबाड़ी बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अपनत्व से भरी जगह बने।

यह अभियान अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा, ताकि जिले का हर नन्हा बच्चा स्वच्छता, सुरक्षा और स्नेह से भरे वातावरण में आगे बढ़ सके।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading