गुमला : – गुमला जिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र और अपने गांव तक सीमित रहने वाली गुमला जिले की महिलाएं आज अपने हुनर और आत्मविश्वास के बल पर देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही हैं। यह केवल एक प्रदर्शनी में भागीदारी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए सपनों की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम है।
महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत वन धन विकास केंद्र, सेरका आज नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित “आदि बाजार” में 16 से 31 दिसंबर 2025 तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
इस राष्ट्रीय मंच पर गुमला की पहचान लेकर पहुंची हैं बसंती देवी, जो वन धन विकास केंद्र सेरका की सदस्य हैं। बसंती देवी अपने साथ केवल उत्पाद नहीं, बल्कि गुमला की मिट्टी की खुशबू, जंगलों की सादगी और महिलाओं की मेहनत की कहानी भी दिल्ली ले गई हैं। प्रदर्शनी में उनके माध्यम से पलाश से बने खाद्य उत्पाद, पौष्टिक रागी उत्पाद और सुगंधित लेमन ग्रास उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिन्हें जिले की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किया है।
यह सहभागिता उन सैकड़ों महिलाओं की उम्मीदों का प्रतीक है, जो अब अपने हुनर को पहचान दिलते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
गुमला की महिलाएं आज यह साबित कर रही हैं कि अवसर और विश्वास मिले तो गांवों से भी राष्ट्रीय मंच तक की दूरी तय की जा सकती है। यह यात्रा केवल दिल्ली तक नहीं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर है।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







