32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghएबीवीपी ने 26वें प्रांतीय अधिवेशन का किया पोस्टर विमोचन

एबीवीपी ने 26वें प्रांतीय अधिवेशन का किया पोस्टर विमोचन

गढ़वा में होगा आयोजन, सभी जिलों से जुटेंगे प्रतिनिधि

अधिवेशन में दिखेगा ‘लघु झारखंड’ का स्वरूप

हजारीबाग, 19 दिसंबर 2025।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हजारीबाग इकाई द्वारा शुक्रवार को स्थानीय अभाविप कार्यालय में परिषद के 26वें प्रांतीय अधिवेशन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह तथा विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौड़ उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के दौरान बाबूलाल मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एबीवीपी का 26वां प्रांतीय अधिवेशन 25 से 28 दिसंबर 2025 तक गढ़वा में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों से करीब 1000 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें हजारीबाग जिले से लगभग 100 प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन ‘लघु झारखंड’ के स्वरूप को प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान संगठन द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही आगामी एक वर्ष के लिए कार्ययोजना तय की जाएगी। इसके अलावा नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा भी इसी अधिवेशन में की जाएगी। संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

जानकारी दी गई कि हजारीबाग से सभी प्रतिनिधि 25 दिसंबर की शाम गढ़वा के लिए प्रस्थान करेंगे, जबकि अधिवेशन 25 से 28 दिसंबर तक चलेगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में एबीवीपी के नगर मंत्री साहिल सिंह, प्रभात कुमार, कुणाल अनुश्री, संतोष कुमार, पवन, विवेक यादव, गजाधर, नीतीश कुमार, सुजल, साकेत कुमार, संदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudha


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading