27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeUncategorized69वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता (SGFI) के दूसरे दिन हुए रोमांचक...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता (SGFI) के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले, झारखंड की बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी

⚽︎ दोनों आयु वर्गों में मेजबान झारखंड ने प्रतिद्वंदी टीम को दी शिकस्त, अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 6–0 से हराया, अंडर 14 वर्ग में झारखंड ने कर्नाटक को 4-0 से पराजित कर शानदार प्रदर्शन जारी रखा
⚽︎ अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल के दो मुकाबले ड्रा हुए
===============================
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14 एवं अंडर-17 बालिका वर्ग) के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों एवं इकाइयों के बीच रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के मैच बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित फुटबॉल मैदान, नवोदय विद्यालय फुटबॉल मैदान, खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड तथा कांके मैदान में आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और उच्च स्तरीय कौशल का परिचय दिया है।

🏅 आज हुए अंडर-17 बालिका वर्ग मुकाबलों के परिणाम 🏅

तमिलनाडु ने जम्मू-कश्मीर को 8–0 से, IPSC ने विद्या भारती को 3–0 से, पंजाब ने मध्य प्रदेश को 2–1 से तथा मेघालय ने असम को 1–0 से पराजित किया। आंध्र प्रदेश ने NVS को 4–0 से और केरल ने तेलंगाना को 5–0 से हराया, जबकि नागालैंड और KVS के बीच मुकाबला 0–0 से ड्रॉ रहा। गुजरात ने दिल्ली को 2–0 से, CISCE ने छत्तीसगढ़ को 3–1 से तथा चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 3–0 से पराजित किया। मेजबान झारखंड ने मध्य प्रदेश को 6–0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं तमिलनाडु ने बिहार को 4–0 से पराजित किया। मिजोरम बनाम CBSE का मुकाबला 1–1 से तथा मणिपुर बनाम आंध्र प्रदेश का मैच 0–0 से ड्रॉ रहा। IBSO और चंडीगढ़ के बीच मैच डॉ रहा, दिल्ली ने तेलंगाना को 2-0 से पराजित किया ।

🏅 अंडर-14 बालिका वर्ग मुकाबलों के परिणाम 🏅

छत्तीसगढ़ ने विद्या भारती को 4–0 से, तमिलनाडु ने IPSC को 10–0 से तथा मणिपुर ने आंध्र प्रदेश को 7–0 से पराजित किया। जम्मू-कश्मीर एवं तेलंगाना तथा CISCE एवं चंडीगढ़ के बीच मुकाबले ड्रॉ रहे। बिहार ने पंजाब को 3–0 से, राजस्थान ने दिल्ली को 3–1 से हराया, जबकि झारखंड ने कर्नाटक को 4–0 से पराजित कर अपने सशक्त प्रदर्शन को जारी रखा।

प्रतियोगिता को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में आयोजन समिति के सभी सदस्य पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ कार्यरत हैं। वही राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा सभी प्रतियोगिता स्थलों का निरंतर भ्रमण करते हुए मैचों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading