28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअल्बर्ट एक्का जारी में आयोजित अंचल दिवस में 65 समस्याओं का त्वरित...

अल्बर्ट एक्का जारी में आयोजित अंचल दिवस में 65 समस्याओं का त्वरित समाधान

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार नागरिकों की अंचल से संबंधित समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत आज अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचल दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से क्षेत्र के आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली।
अंचल दिवस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी, एलआरडीसी चैनपुर, अंचल अधिकारी जारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने एक ही छत के नीचे बैठकर नागरिकों की अंचल संबंधी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एक साथ उपलब्ध रहने से समस्याओं की सुनवाई और निवारण त्वरित रूप से संभव हो पा रहा है, जिससे अब उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। शिविर में कई आवेदकों को अपनी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान मिला, जिससे उनके चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
आज के अंचल दिवस में कुल 66 आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 65 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि 01 आवेदन आवश्यक जांच हेतु लंबित रखा गया है। उपायुक्त के जन शिकायत निवारण दिवस से संबंधित कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11 का निस्तारण कर दिया गया तथा 01 आवेदन जांचाधीन है।
जाति प्रमाण पत्र के 06 में से सभी 06, आय प्रमाण पत्र के 02 में से सभी 02 तथा आवासीय प्रमाण पत्र के 01 में से 01 आवेदन का तत्काल निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त पारिवारिक सदस्यता, पंजी–II अद्यतन, जन्म प्रमाण पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित क्रमशः 04, 04, 10 एवं 04 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी का उसी दिन निपटारा किया गया। दाखिल–खारिज के 02, सर्वजन पेंशन प्रमाण पत्र वितरण के 05, दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण के 05, लगान रसीद का 01 तथा जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से सभी का निष्पादन कर लाभुकों को प्रमाण पत्र एवं रसीद उपलब्ध कराई गई।
अगला शिविर 27 दिसंबर को पालकोट प्रखंड में आयोजित किया जाएगा। पालकोट प्रखंडवासियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी अंचल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु इस अवसर का लाभ उठाएं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading