28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआंगनबाड़ी केंद्रों में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत निरीक्षण, बच्चों की...

आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत निरीक्षण, बच्चों की हाइजीन पर विशेष फोकस

गुमला जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर संचालित इस अभियान के तहत शुक्रवार को भी विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण एवं निगरानी की गई।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) आरती कुमारी, एलएस एवं संबंधित सीडीपीओ ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोई व्यवस्था तथा केंद्रों के समग्र वातावरण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया, वहीं अभिभावकों को भी स्वच्छता एवं हाइजीन के प्रति जागरूक किया गया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा अभियान की सतत मॉनिटरिंग वीडियो कॉल के माध्यम से की जा रही है, ताकि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने बताया कि यह विशेष अभियान आगामी दिनों तक निरंतर जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading