20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaशहर में नप ने चलाया अतिक्रमण अभियान, 7,500 जुर्माने की वसूली

शहर में नप ने चलाया अतिक्रमण अभियान, 7,500 जुर्माने की वसूली

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियांत्रिकी टीम अतिक्रमण को लेकर सख्त दिखी और नियमों की अनदेखी पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। इस दौरान पालकोट रोड, मेन रोड होते हुए बस स्टैंड रोड पर चले इस अभियान में निकाय को 7,500 रूपए के राजस्व की प्राप्ति हुई। टीम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। ताकि आम जनता को सुचारू यातायात, बेहतर सफाई व्यवस्था और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान मिल सके। चूंकि प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण हटने से शहर की सूरत बदलेगी और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। टीम ने स्पष्ट किया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नियमित रूप से इस प्रकार का अभियान चलेगा। इसलिए नागरिक खुद जागरूक बनें और अपने सीमित दायरे तक ही दुकान के सामानों को निकालें। साथ ही सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए डस्टबिन का प्रयोग करें। व्यवसाय के लिए तय नियमों का पालन करें। अब अभियान के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को देखा जाएगा और नियम विरूद्ध व्यापार संचालन सहित अन्य कार्य करनें पर म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान में टीम को देख कई दुकानदार अपने-अपने दुकानों के सामानों काे समेटते दिखे। मौके पर डे-एनयूएलएम की सीएमएम, सिटी मैनेजर, विधि सहायक, कर दारोगा, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर, राजस्व निरीक्षक सहित एसएचजी की महिलाएं थीं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading