27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआड्रे हाउस में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में गुमला जिले...

आड्रे हाउस में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता प्रतिभागी

गुमला :
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025–26 के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों ने 23 दिसंबर 2025 को राज्य संग्रहालय, होटवार (रांची) में आयोजित प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लिया और विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले के प्रतिभागियों ने निम्नलिखित स्थान प्राप्त किए—
सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में अबु सुफियान, संत पात्रिक उच्च विद्यालय, गुमला ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बिलचन कुजूर, संत पात्रिक उच्च विद्यालय, गुमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में बी.एन. जालान महाविद्यालय, सिसई को द्वितीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में अनिकेत कुमार यादव, संत इग्नासियुस इंटर कॉलेज, गुमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागियों के साथ बी.एन. जालान महाविद्यालय, सिसई के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रवीण बसंती एवं कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला की सहायक प्राध्यापक सुश्री ईसाबेला होरो भी उपस्थित रहीं।

प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 27 दिसंबर 2025 को रांची स्थित आड्रे हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading