रांची :
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर है। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही बिहार, केरल और हरियाणा की टीमों ने भी सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया है।
बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स फुटबॉल मैदान, नवोदय विद्यालय फुटबॉल मैदान, कांके फुटबॉल मैदान और खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में खेले गए मुकाबलों में देश के 39 राज्यों एवं इकाइयों से आई बालिका खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का परिचय दिया। अंडर-14 एवं अंडर-17 दोनों आयु वर्गों में लीग चरण के बाद 16–16 टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जहां प्रत्येक मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा।
अंडर-14 बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-0 से, केरल ने पंजाब को 4-1 से, मणिपुर ने उत्तर प्रदेश को 9-0 से, तमिलनाडु ने आईबीएसओ को 4-1 से, बिहार ने उत्तराखंड को 13-0 से, पश्चिम बंगाल ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से और महाराष्ट्र ने राजस्थान को 2-0 से पराजित किया। वहीं अंतिम प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड ने गुजरात को 7-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने मणिपुर को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से, केरल ने तमिलनाडु को 2-0 से और बिहार ने महाराष्ट्र को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में झारखंड ने ओडिशा को 5-0 से, हरियाणा ने नागालैंड को 4-0 से, महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से पराजित किया, जबकि मिजोरम ने केरल के विरुद्ध वॉकओवर दिया। इसके अलावा केवीएस ने चंडीगढ़ को 1-0 से, तमिलनाडु ने पंजाब को 3-2 से तथा गुजरात ने राजस्थान को 1-0 से हराया। अंतिम प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मणिपुर ने मेघालय को 5-4 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। समाचार लिखे जाने तक अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जारी थे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी दिन दोनों आयु वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें झारखंड सहित देश की शीर्ष टीमों के बीच कड़े मुकाबले और उच्च स्तरीय फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा।
News Desk
SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹469.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







