गुमला।
गुमला जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में बीते छह महीनों के दौरान स्पष्ट रूप से निरंतरता, संवेदनशीलता और परिणामोन्मुखता देखने को मिली है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में प्रशासन का मुख्य फोकस सरकारी योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन, सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सेवाओं की पहुंच और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर केंद्रित रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, आंगनबाड़ी, यातायात, जन शिकायत निवारण और आजीविका जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों ने प्रशासन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है।
‘प्रोजेक्ट द्वार’ से सुदूर क्षेत्रों तक प्रशासन की सीधी पहुंच
उपायुक्त की पहल प्रोजेक्ट द्वार के तहत पाट और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों तक सरकारी योजनाओं को उनके घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस क्रम में उपायुक्त ने स्वयं कई दुर्गम गांवों का भ्रमण किया, कुछ क्षेत्रों में पैदल पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद भी किया। विशेष शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जोड़ा गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।
पाट क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती
दुर्गम पाट क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 58 चिन्हित पाट क्षेत्रों में एएनएम की तैनाती की गई है। इसके लिए मासिक तिथि कैलेंडर जारी कर यह सुनिश्चित किया गया कि तय दिनों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों और ग्रामीणों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सके।
आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘हैबिट चेंज अभियान’
छोटे बच्चों में स्वच्छता और स्वस्थ व्यवहार विकसित करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में हैबिट चेंज अभियान शुरू किया गया। पहले चरण में 15 दिनों के भीतर जिले के 495 आंगनबाड़ी केंद्रों को इस अभियान से जोड़ा गया। DSWO, CDPO और लेडी सुपरवाइजर द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं उपायुक्त स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रैंडम निरीक्षण कर निगरानी सुनिश्चित कर रही हैं।
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार
सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित जांच अभियान तेज किए गए। स्कूली बसों और ऑटो चालकों के सत्यापन, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की गई। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वर्षों से विवादित बस स्टैंड को स्थानांतरित कर 70 बसों को दुंदुरिया बस स्टैंड में शिफ्ट किया गया, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखा गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार
सदर अस्पताल सहित जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्थागत सुधार किए गए। OPD में भीड़ कम हुई, बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाया गया और स्कैन एंड शेयर सेवा में 97 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। 1,326 यूनिट रक्त संग्रह के लिए नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। CSR के माध्यम से ए-स्कैन मशीन उपलब्ध कराई गई।
टीबी मुक्त अभियान के तहत AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से सुदूर क्षेत्रों में जांच की जा रही है। सिकल सेल स्क्रीनिंग 99 प्रतिशत पूर्ण की गई है। 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को NQAS प्रमाणन प्राप्त हुआ है और विशेष शिविरों के माध्यम से 1.05 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग
डिस्ट्रिक्ट हेल्थ मॉनिटरिंग यूनिट और एजुकेशन मॉनिटरिंग यूनिट के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है। बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से बोर्ड एग्जाम विजय अभियान के तहत वरीय अधिकारी नियमित विद्यालय भ्रमण कर रहे हैं।
अंचल दिवस और जन शिकायत निवारण
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अंचल दिवस 2.0 आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रखंड स्तर पर ही ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जा रहा है। जिला, अनुमंडल, DCLR, अंचल और प्रखंड स्तर पर नियमित जन शिकायत निवारण दिवस से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
दिव्यांगजन और आजीविका से जुड़े प्रयास
दिव्यांग बच्चों को 45 बैटरी चालित वाहन सहित सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। वहीं डुमरी प्रखंड के औरापाठ क्षेत्र में 500 परिवारों को मशरूम उत्पादन परियोजना से जोड़ा गया है।
फूड सेफ्टी, आधार और श्रम योजनाएं
फूड सेफ्टी को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों, विद्यालयों और अस्पतालों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आधार नामांकन कैंप लगाकर लगभग 98 प्रतिशत PVTG नागरिकों का आधार तैयार किया गया। छह पाट क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित किए गए। पिछले छह महीनों में लगभग 10,000 श्रम कार्ड बनाए गए हैं।
उपायुक्त का संदेश
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों का विश्वास और सहयोग ही सकारात्मक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सुझाव और शिकायतें उपायुक्त कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 94311 16003, ट्विटर हैंडल @DCGumla और फेसबुक अकाउंट DCGumla के माध्यम से साझा करें।
अंत में उन्होंने गुमला जिले के सभी नागरिकों को नववर्ष की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Jockey 8820 Men's Super Combed Cotton Round Neck Sleeveless Vest with Extended Length for Easy Tuck (Pack of 3)
₹602.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹699.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹799.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹441.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







