गुमला :
गुमला जिला मुख्यालय में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले नारी सशक्तिकरण 24 कुंडीय राष्ट्र, शौर्य एवं समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ, गुमला के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ का उद्देश्य जन-जन में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, नारी शक्ति का उत्थान तथा सामाजिक संस्कारों को सुदृढ़ करना है।
महायज्ञ के प्रथम दिन 551 कलश लेकर बहनों द्वारा जल उठाव के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक रामतपस्या आचार्य, सह टोली नायक प्रमोद शास्त्री, गायक अभय जी, तबलावादक शिबु मंडावी एवं युगचालक घनश्याम कोर्राम द्वारा मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन किया गया। इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे बडाइक मोहल्ला स्थित गायत्री शक्तिपीठ से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा गायत्री मंदिर से बड़ा दुर्गा मंदिर होते हुए वन तालाब पहुंची, जहां वरुण देव का पूजन कर जल उठाव किया गया। इसके बाद यात्रा पटेल चौक, मेन रोड, टावर चौक, पालकोट रोड पेट्रोल पंप एवं डीएसपी रोड होते हुए पुनः गायत्री मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान “हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा” और गायत्री माता के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा के समापन के बाद गायत्री माता की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच अमृतासन महाप्रसाद का वितरण किया गया। संध्याकालीन कार्यक्रम में शाम 6 बजे यज्ञ मंडप का उद्घाटन किया गया, जिसके पश्चात संगीत और प्रवचन के माध्यम से आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर के.डी.एन. सिंह, सरस्वती सिंह, लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव, अशोक साह, परिवार्जक अमित कुमार, अर्जुन कुमार सोनी, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, राधा देवी, पूर्णिमा देवी, गीता देवी, हरिहर जयसवाल, शकुंतला दास, ललिता देवी, बलदेव प्रसाद गुप्ता, रामाश्रय शाह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमिला देवी, गगन सिंह, केसरी देवी, प्राची कुमारी, अनाया गुप्ता, ज्ञानदीप सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महायज्ञ के आगामी दिनों में विविध संस्कार, दीप महायज्ञ एवं प्रवचनों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान का संदेश दिया जाएगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







