गुमला : भारतीय जनता पार्टी, गुमला जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल की अध्यक्षता में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। सम्मेलन भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति, उनके विचारों एवं राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीरों पर माल्यार्पण तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुई, जिससे पूरे सभागार में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण सिंह ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी को युगद्रष्टा नेता बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति राष्ट्रहित, सुशासन और सर्वसमावेशी विकास पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक हैं और उन्हीं आदर्शों पर चलकर भाजपा देश व समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को मर्यादा, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की नई ऊंचाई दी। उन्होंने बताया कि अटल जी के कार्यकाल में जनजातीय कल्याण के लिए अनुसूचित जनजाति मंत्रालय की स्थापना की गई, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत महानगरों को जोड़ा गया तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास की मजबूत नींव रखी गई।
प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का नेतृत्व विकास, राष्ट्रवाद और मानवता का अद्भुत संगम था। उनके प्रयासों से देश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई और भारत को विकास की नई दिशा मिली। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी एवं भाजपा नेता सह अधिवक्ता रविंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिन्हा ने दिया। मंच संचालन जिला महामंत्री यशवंत कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने किया। बैठक समाप्ति से पूर्व बसिया मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय बड़ाइक नवीन सिंह एवं सिसई निवासी भाजपा नेता अनिल साहू के पिता स्वर्गीय शिवचंद साहू के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सम्मेलन में जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के पथ पर चलने का संकल्प लिया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







