24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में तीन दिवसीय श्री श्री वार्षिक माघी काली पूजा का भव्य...

गोमिया में तीन दिवसीय श्री श्री वार्षिक माघी काली पूजा का भव्य आयोजन 17 से 19 जनवरी तक

गोमिया : गोमिया मोड़ के समीप स्थित काली मंदिर परिसर में आगामी 17 जनवरी से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय श्री श्री वार्षिक माघी काली पूजा का आयोजन भव्य एवं श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर संचालन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी काली पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर के पुजारी आचार्य संजय पांडे ने बताया कि पूजा कार्यक्रम की शुरुआत 17 जनवरी को होगी। प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा के साथ श्री गणेश एवं मां गंगा का पूजन, कलश स्थापना की जाएगी। रात्रि 9:30 बजे से महानिशा पूजा आरंभ होगी, जबकि रात्रि 3 बजे से बलि दी जाएगी।

18 जनवरी (द्वितीय दिन) प्रातः विधिवत पूजा-पाठ, आरती एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या 6 बजे पुनः आरती एवं पुष्पांजलि संपन्न होगी।

19 जनवरी (तृतीय एवं अंतिम दिन) प्रातः दैनिक पूजा एवं पुष्पांजलि के पश्चात सुबह 10 बजे से पूजन-पाठ, हवन, पूर्णाहुति, आरती एवं पुष्पांजलि के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कन्या पूजन किया जाएगा। दिन में 2:50 बजे से भंडारा (खिचड़ी प्रसाद) का वितरण किया जाएगा।

मंदिर संचालन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अनुष्ठान में भाग लेने एवं मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

News – Kahkashan Farooqi


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading